फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four miners dead as gunmen attack coal mine in Pakistans restive Balochistan province

Pakistan: अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों का कोयला खदान पर हमला, चार श्रमिकों की मौत, कई घायल

Mon, 27 Feb 2023 04:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 04:49 PM IST
सार

अशांत बलूचिस्तान प्रांत के हरनोई जिले के खोस्त इलाके में एक खदान में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसमें चार कोयला खनिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
four miners dead as gunmen attack coal mine in Pakistans restive Balochistan province
आतंकवादी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में सिर्फ तीन अरब अमेरिकी डॉलर ही शेष हैं। दूसरी ओर, आतंक की ताजा लहर ने देश की सुरक्षा व्यवस्था की नींव हिलाकर रख दी है। सोमवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत के हरनोई जिले के खोस्त इलाके में एक खदान में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसमें चार कोयला श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला आतंकी समूहों से जुड़े सदस्यों के द्वारा लक्षित प्रतीत हो रही है। 

विज्ञापन

 

खदान में घुसकर बरसाईं गोलियां, 11 खदानों को आग लगाई 
अधिकारियों के मुताबिक, हथियारबंद लोग तड़के सुबह खदान में घुसे और वहां काम कर रहे खनिकों पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायल खनिकों को हरनोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों ने 11 कोयला खदानों में आग भी लगा दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी, संदिग्धों की तलाश जारी
'दुनिया न्यूज' ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। यह पहली बार नहीं है जब विद्रोहियों ने अस्थिर प्रांत में कोयला खदान श्रमिकों को निशाना बनाया है।
 

विज्ञापन

दो साल पहले 11 मजदूरों का भी किया गया था अपहरण
2021 में प्रांत के माच इलाके में एक कोयला खदान से कम से कम 11 श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया था और बाद में अलगाववादियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। उसी साल क्वेटा के पास हरनाक खदान इलाके में एक कोयला खदान में काम करने वाले चार मजदूरों का अपहरण कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।
 

एक दिन पहले बम विस्फोट में पांच लोगों की हुई मौत
इस्लामिक स्टेट (आईएस) और पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) से जुड़े विद्रोहियों और आतंकवादियों ने प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को बरखान जिले के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed