{"_id":"5d5894bb8ebc3e89a711b509","slug":"four-killed-including-baloch-leader-and-his-grandson-in-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूचिस्तान में बलूच नेता और उसके पोते समेत चार की हत्या ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बलूचिस्तान में बलूच नेता और उसके पोते समेत चार की हत्या
Sun, 18 Aug 2019 05:28 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलूचिस्तान में एक वरिष्ठ नेता, उनके पोते और दो सुरक्षा कर्मियों की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। खुजदार जिले के डिप्टी कमिश्नर मेजर मुहम्मद ने बताया कि बलूचिस्तान नेशनल पार्टी मंगल (बीएनपी-एम) के नेता अमानुल्लाह जेहरी शाम को अपने घर लौट रहे थे जब हथियार बंद बदमाशों ने उनके सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस हमले में जेहरी, उनका 14 वर्षीय पोता मर्दान जेहरी और दो सुरक्षा कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पूरी तहसील में नाकेबंदी कर दी गई और हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बीएनपी-एम प्रमुख नवाब अख्तर मंगल ने ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा यह बीएनपी और बलूचिस्तान की आवाम के लिए काला दिन है। यह हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है और इस मौके पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इससे पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान की एक मस्जिद में जुमे की नमाज के वक्त हुए जोरदार धमाके में अफगान तालिबान नेता म्रुल्लाह हैबतुल्लाह के भाई समेत पांच लोग मारे गए थे।
विज्ञापन