{"_id":"5e9639e38ebc3e76d45281b8","slug":"four-indians-awarded-with-the-2020-guggenheim-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 गुगेनहाइम फेलोशिप से नवाजे गए चार भारतवंशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
2020 गुगेनहाइम फेलोशिप से नवाजे गए चार भारतवंशी
Wed, 15 Apr 2020 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Guggenheim fellowship
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के चार अमेरिकियों को उनकी उपलब्धियों और ‘असाधारण प्रतिबद्धता’ के लिए एक प्रतिष्ठित ‘यूएस फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है। ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियर प्रदीप शर्मा, ब्राउन यूनिवर्सिटी में एप्लाइड गणित की प्रोफेसर कविता रमण, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कोलंबिया विश्वविद्यालय में योजनाकार और शिक्षक दिलीप दा चुन्हा और डार्टमाउथ कॉलेज में पृथ्वी विज्ञान के प्रोफेसर मुकुल शर्मा को 2020 गुगेनहाइम फेलोशिप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हर वर्ष लगभग 175 ऐसे फेलोशिप प्रदान किए जाते हैं। इस बार 173 लोगों को इस फेलोशिप के लिए चुना गया और इन लोगों का चयन तीन हजार लोगों में से किया गया। इस वर्ष इंजीनियरिंग श्रेणी में यह फेलोशिप पाने वाले प्रदीप ने कहा, ‘गुगेनहाइम फेलोशिप मेरे लिए एक आश्चर्य के रूप में सामने आई है। वह बहुत प्रतिस्पर्धी हैं, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।’ उन्हें उनके योगदान के लिए ‘सोसाइटी ऑफ इंजीनियरिंग साइंस’ ने 2019 जेम्स आर राइस मेडल से भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन