{"_id":"57cdf9924f1c1be906317406","slug":"four-female-terrorist-of-jamaat-arrested-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में जमात की चार महिला आतंकवादी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में जमात की चार महिला आतंकवादी गिरफ्तार
एजेंसी/ ढाका
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pic as demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश पुलिस ने गैरकानूनी जमात-ए-मुजाहिदीन आतंकी समूह की चार महिला आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारियां कैफे में हुए सबसे बड़े हमले के संबंध में देश भर में छापे के दौरान की गईं।
विज्ञापन
हमने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा, जहां पर ये महिलाएं एक किराए के मकान में इस्लामिक शिक्षा के नाम पर अन्य महिलाओं की भर्ती करती कर रही थीं। यह जानकारी सिराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक मिराजुद्दीन अहमद ने दी। पुलिस को वहां पर बड़ी मात्रा में बम बनाने के सामान, छह आईईडी बम, नौ जिहादी पुस्तकें, चार ग्रेनेड के गोले और बिजली बनाने के उपकरण मिले।
विज्ञापन
गिरफ्तार की गईं चारों महिलाएं शादीशुदा हैं जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है। इसके बाद कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन