{"_id":"5e22c5148ebc3e4b0658a6a1","slug":"four-dead-in-a-home-shootout-in-los-angeles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: लॉस एंजिलिस में एक घर में गोलीबारी, चार की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: लॉस एंजिलिस में एक घर में गोलीबारी, चार की मौत
Sat, 18 Jan 2020 02:13 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, लॉस एंजिलिस
पीटीआई, लॉस एंजिलिस
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
अमेरिका के उटाह प्रांत में शुक्रवार रात एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
यह हमला राज्य की राजधानी साल्ट लेक सिटी के बाहरी इलाके में स्थित छोटे से शहर ग्रांट्सविले में हुआ। ग्रांट्सविले की पुलिस अधिकारी रोंडा फील्ड्स ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने निवास को खाली करा दिया और चारों मृतक का पता लगाया।
विज्ञापन
फील्ड्स ने कहा कि पुलिस उनके रिश्तेदारों को सूचित कर रही है और पांचवें पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उटाह के गवर्नर गैरी हर्बर्ट ने कहा कि आज रात ग्रांट्सविले से आई भयानक खबर से हमारा दिल टूट गया है। हम निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन