{"_id":"6047e3f68ebc3e76a43dde31","slug":"four-couples-are-punished-of-lashes-for-saxual-relations-without-marrying-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया: बगैर शादी शारीरिक संबंध बनाने पर सरेआम 20-20 कोड़ों की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया: बगैर शादी शारीरिक संबंध बनाने पर सरेआम 20-20 कोड़ों की सजा
Wed, 10 Mar 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जकार्ता।
एजेंसी, जकार्ता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में शरिया शासित प्रांत आचे में चार जोड़ों को बिना शादी शारीरिक संबंध बनाने पर 20-20 कोड़ों की सजा सुनाई गई। इन सभी जोड़ों का पहले मेडिकल टेस्ट हुआ और फिर हथकड़ी बांधकर जमीन पर बैठा दिया गया जहां इन पर कोड़े बरसाए गए। इस क्रूरता को लोगों ने अपनी आंखों से देखा।
विज्ञापन
इंडोनेशिया का यह प्रांत अपनी कड़ी सजाओं के लिए अकसर चर्चा में रहता है। इसके खिलाफ मानवाधिकार संगठन आवाज उठाते रहे हैं और राष्ट्रपति जोको विडोडो से इसे रोकने की अपील की जाती है।
विज्ञापन
हालांकि, आचे के लोग इसका समर्थन करते हैं। आचे इंडोनेशिया का अकेला शरिया शासित प्रदेश है। करीब 50 लाख की आबादी वाले प्रांत में 98 फीसदी मुस्लिम रहते हैं। आमतौर पर इस तरह की कड़ा सजा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है। लेकिन कोरोना के चलते अब छोटी जगह पर कम लोगों के बीच ऐसा किया गया है।
विज्ञापन