{"_id":"5d1776698ebc3e3c7d7ff1a8","slug":"four-bar-dancers-rescued-from-dubai-were-taken-from-india-in-pretext-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में चार बार डांसर को बचाया गया, नौकरी का झांसा देकर भारत से ले गए थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में चार बार डांसर को बचाया गया, नौकरी का झांसा देकर भारत से ले गए थे
Sat, 29 Jun 2019 08:02 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई की पुलिस ने चार भारतीय महिलाओं को बचाया है जिनसे जबरन बार डांसर का काम करवाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने भारतीय दूतावास की खबर पर उन्हें बचाया और शुक्रवार को वापस भेज दिया।
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने गल्फ न्यूज को बताया कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर की चार महिलाओं को झांसा दिया गया कि वे एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए काम करेंगी। बहरहाल, जब वे दुबई पहुंचीं तो उनके नियोक्ता ने एक कमरे में बंद कर दिया और फिर उन्हें एक डांस बार में काम करने और ग्राहकों को लुभाने के लिए बाध्य किया।
खबरों के मुताबिक एक महिला ने व्हाट्सएप्प के जरिये वापस अपने परिजनों को मदद की गुहार लगाई। विपुल ने कहा कि चारों महिलाओं को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को लेकर वह दुबई पुलिस के आभारी हैं।
विज्ञापन
अखबार ने उनके हवाले से कहा, ‘‘बचाए जाने के बाद महिलाओं को हमारे आश्रय गृह में ले जाया गया। आज हमने उन्हें कोझिकोड जा रहे विमान से वापस भेजा।’’
महावाणिज्य दूत ने कहा कि वह तमिलनाडु की सरकार को पत्र लिखकर उस एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे जिसने महिलाओं को दुबई भेजा।