फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Founder of South African Hindu political party Jayraj Bachu succumbs to Coronavirus

दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र हिंदू राजनीतिक दल के संस्थापक जयराज बाचू की कोविड-19 से मौत

Mon, 06 Jul 2020 12:42 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, जोहानिसबर्ग
पीटीआई, जोहानिसबर्ग Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Founder of South African Hindu political party Jayraj Bachu succumbs to Coronavirus
जयराज बाचू - फोटो : Twitter

दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र हिंदू राजनीतिक दल के राष्ट्रीय नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्य जयराज बाचू का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। बाचू 75 साल के थे। डरबन के रहने वाले बाचू का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


बाचू के पुत्र उमेश ने साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संडे ट्रिब्यून’ को बताया कि संक्रमित होने के कारण उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले एंटीबायोटिक दवाइयों से उनकी हालत में सुधार नहीं आया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के करीब एक सप्ताह के अंदर उनका निधन हो गया।
विज्ञापन



उमेश ने बताया, दुर्भाग्य से पिछले हफ्ते अस्पताल से मुझे फोन आया और मुझे बताया गया कि उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि परिवार के दो सदस्य अस्पताल जा सकते हैं, लेकिन जब तक मैं अस्पताल पहुंचा, मेरे पिताजी का निधन हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, मेरे, मेरी मां और मेरे भाई-बहनों के लिए यह बेहद दुखद है कि हम अंतिम संस्कार के समय भी उन्हें आखिरी बार नहीं देख पाएं।

बाचू ने पांच दशक तक सामुदायिक एवं राजनीतिक संगठनों में अपनी सेवाएं दी और पिछले साल उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिल कर एक हिन्दू पार्टी ‘हिन्दू यूनिटी मूवमेंट’ का गठन किया और इसे ‘इंडिपेंडेंट इलेक्टोरल कमीशन’ में पंजीकृत भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed