फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Founder of Hansoh Pharma Company of China Zhong Huijuan became Asia's richest self-made woman

इस महिला ने 24 साल पहले शुरू की थी फार्मा कंपनी, बनीं एशिया की दूसरी सबसे अमीर महिला

Sun, 16 Jun 2019 09:00 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 16 Jun 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Founder of Hansoh Pharma Company of China Zhong Huijuan became Asia's richest self-made woman
झोंग हुइजुआन - फोटो : Social Media

चीन की हनसोह फार्मा कंपनी की फाउंडर और चेयरमैन झोंग हुइजुआन एशिया की सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन बन गई हैं। साथ में वो एशिया की दूसरी सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं। उनकी उम्र 58 साल है। झोंग ने ने 24 साल पहले टीचिंग छोड़कर फार्मा कंपनी की शुरुआत की थी। उनकी नेटवर्थ शुक्रवार को 10.5 अरब डॉलर (73000 करोड़ रुपये) हो गई।

विज्ञापन


झोंग केमिस्ट्री की टीचर थीं। 1995 में उन्होंने टीचिंग छोड़ कंपनी शुरू की। झोंग से पहले चीन के ही रिएलिटी ग्रुप लॉन्गफोर की चेयरमैन वू याजुन सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन थीं। उनकी नेटवर्थ 10.4 अरब डॉलर है। याजुन को पीछे छोड़ झोंग एशिया की सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन बन गई हैं।
विज्ञापन


झोंग के पास कंपनी के 68 फीसदी शेयर हैं। दो दिन पहले तक झोंग अपने परिवार में पति के बाद दूसरे नंबर पर थीं। गुरुवार तक झोंग की नेटवर्थ 7.9 अरब डॉलर थी। उनके पति सन पिआओयांग (60) की नेटवर्थ 9.3 अरब डॉलर थी। लेकिन, झोंग अब पति से आगे निकल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिआओयांग भी एक मेडिसिन कंपनी के चेयरमैन हैं। पति-पत्नी की संयुक्त नेटवर्थ के आधार पर वे फार्मा इंडस्ट्री में दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed