फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US president Donald Trump mocks VP Kamala Harris accent, says she talks in rhyme

US: ट्रंप ने कमला हैरिस का उड़ाया मजाक, बोले- तुकबंदी में बात करती हैं, नहीं होंगी अमेरिका की भावी राष्ट्रपति

Fri, 25 Aug 2023 04:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 04:05 PM IST
सार

USA: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लहजे पर तंज कसा और उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह तुकबंदी में बात करती हैं।

विज्ञापन
Former US president Donald Trump mocks VP Kamala Harris accent, says she talks in rhyme
कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लहजे पर तंज कसा और उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह तुकबंदी में बात करती हैं।

विज्ञापन

ट्रंप ने बुधवार को मिल्वौकी में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए शुरुआती बहस में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, वह फॉक्स न्यूज के पूर्व प्रस्तोता टकर कार्लसन के शो में नजर आए। इस शो में उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति हैरिस दोनों की आलोचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ट्रंप को हैरिस के लहजे का मजाक उड़ाते हुए देखा गया। इसमें ट्रंप कहते हैं, वह तुकबंदी में बोलती हैं। यह अजीब है..खैर, जिस तरह से वह बात करती हैं..बस यहां जाएगी और फिर वहां जाएगी। बस यही करती हैं।  

विज्ञापन

अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में हैरिस के उम्मीदवार बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, 'वह अमेरिका की भावी राष्ट्रपति नहीं हैं।' हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं। 

58 वर्षीय हैरिस अमेरिका के इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। इसके अलावा वह सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अधिकारी भी हैं। साथ-साथ वह पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और पहली एशियाई-अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी हैं। हैरिस का जन्म दो आप्रवासी माता-पिता से हुआ था। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका से थे और उनकी मां श्यामला गोपालन चेन्नई से थीं। श्यामला एक स्तन कैंसर वैज्ञानिक थीं।

ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडेन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से भी बुरे हैं। 
 

पांच नवंबर, 2024 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप तीन भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर हर्ष वर्धन सिंह, दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली और करोड़पति उद्यमी विवेक रामास्वामी 2024 में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। इस बीच, डेमोक्रेट राष्ट्रपति बाइडेन भी फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed