फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US President Bill Clinton hospitalised after developing fever Latest News Update

Bill Clinton: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ी; बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

Tue, 24 Dec 2024 07:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Dec 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Former US President Bill Clinton hospitalised after developing fever Latest News Update
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (फाइल) - फोटो : एएनआई

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत सोमवार (स्थानीय समय) को अचानक खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुखार समेत कुछ अन्य शिकायतों के बाद उन्हें वाशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना हवाले से बताया गया कि क्लिंटन का स्वास्थ्य अच्छा है। 78 साल के डेमोक्रेटिक नेता को कई जांचों और निगरानी के लिए मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरेना ने कहा, 'उनका स्वास्थ्य अच्छा है और उन्हें जो बेहतरीन देखभाल मिल रही है, उसके लिए वे बहुत आभारी हैं।'

विज्ञापन


कमला हैरिस के लिए प्रचार करते दिखे थे
अमेरिका में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में बिल क्लिंटन काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए प्रचार भी किया था। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने संबोधन भी दिया था। तब क्लिंटन ने कमला हैरिस की जमकर तारीफ की थी। बिल क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने के मुश्किल फैसले के लिए जो बाइडन को भी सराहा था। ट्रंप पर निशाना साधते हुए क्लिंटन ने कहा था, 'डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ मैं, मैं करते हैं। अगली बार जब आप उन्हें सुनें तो इस पर ध्यान दें कि वह कितनी बार अपना जिक्र करते हैं।' हालांकि, चुनावों में हैरिस को ट्रंप के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के तौर पर 1993 से 2001 तक संभाला पद
क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने 1993 से 2001 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति को कई बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद 2004 में उनकी बाईपास सर्जरी हुई। फिर साल 2010 में उनकी कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट की एक जोड़ी लगाई गई। इसके बाद 2021 में वह मूत्र संक्रमण संबंधी समस्या से जूझे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed