{"_id":"635881a9a1e3815cb5497625","slug":"former-us-military-pilot-who-worked-for-china-arrested-in-australia-faces-extradition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Training: अमेरिकी पायलट चीनी सेना को दे रहे प्रशिक्षण, एक फाइटर फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Training: अमेरिकी पायलट चीनी सेना को दे रहे प्रशिक्षण, एक फाइटर फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार
Wed, 26 Oct 2022 06:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सिडनी।
एजेंसी, सिडनी।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Oct 2022 06:09 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक, डेनियल एडमंड दुग्गन नामक इस पायलट को न्यू साउथ वेल्स के ऑरेंज में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एडमंड को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद अदालत में पेश किया गया। जज ने डनियल को जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अब औपचारिक प्रत्यर्पण कार्रवाई पूरा कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी हैरियर जेट पायलट ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : US Navy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के लिए काम करने वाले एक पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट को ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार किया गया है। यह अमेरिकी पायलट चीनी वायु सेना के पायलटों को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर ट्रेनिंग दिया करता था। ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि इस पूर्व पायलट को अमेरिका के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। अब इसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक, डेनियल एडमंड दुग्गन नामक इस पायलट को न्यू साउथ वेल्स के ऑरेंज में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एडमंड को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद अदालत में पेश किया गया। जज ने डनियल को जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अब औपचारिक प्रत्यर्पण कार्रवाई पूरा कर रही है।
विज्ञापन
एफबीआई ने किया था अनुरोध
फेडरल अटॉर्नी-जनरल विभाग ने कहा कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पायलट की गिरफ्तारी का अनुरोध किया था। जब ब्रिटेन ने दर्जनों पूर्व सैन्य पायलटों के चीन में काम करने का खुलासा किया था। ब्रिटेन ने कहा था कि ये लोग अगर चीन के लिए काम करना बंद नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई होगी। ऑस्ट्रेलिया भी उन रिपोर्टों की जांच कर रहा है, जिसमें कुछ पूर्व फाइटर पायलटों से चीन में काम करने के लिए संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
लंबे समय से थी तलाश
एफबीआई दुग्गन की लंबे समय से तलाश कर रही थी। पायलट के ऑस्ट्रेलिया में मौजूद होने का पता चला तो गिरफ्तारी के लिए तत्काल अनुरोध किया गया।