{"_id":"5f3eff068ebc3e3d0848701d","slug":"former-trump-adviser-steve-bannon-arrested-in-case-of-raising-fake-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के पूर्व सलाहकार गिरफ्तार, मेक्सिको की दीवार बनाने के लिए जुटा रहे थे फर्जी फंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के पूर्व सलाहकार गिरफ्तार, मेक्सिको की दीवार बनाने के लिए जुटा रहे थे फर्जी फंड
Fri, 21 Aug 2020 04:26 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
स्टीव बैनन, डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन को न्यूयॉर्क पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। स्टीव पर आरोप है कि वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेक्सिको की दीवार बनाने के नाम पर फर्जी ढंग से फंड जुटा रहे थे। उन्होंने इसके लिए वी बिल्ड द वॉल नाम से एक ऑनलाइन योजना भी शुरू की थी।
विज्ञापन
स्टीव के खिलाफ आरोपों को एक सील बंद लिफाफे में मैनहैटन संघीय कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। स्टीव पर आरोप लगाया गया कि ऑनलाइन योजना से उन्होंने 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि बैनन ने दावा किया था कि योजना के तहत दान किए गए 100 फीसदी धन का इस्तेमाल दीवार बनाने के लिए ही किया जाएगा। लेकिन संगठन के सदस्यों ने इस पैसे का इस्तेमाल अपने निजी हितों के लिए किया। यही नहीं अपने फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए इन लोगों ने फर्जी बिल और अवैध वेंडर भी तैयार किए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बैनन ने राष्ट्रपति ट्रंप के 2016 के चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उन्हें व्हाइट हाउस में शीर्ष रणनीतिक पद दिया गया था। हालांकि अगस्त 2017 में ट्रंप ने उनसे नाराजगी दिखाते हुए उन्हें बाहर भी कर दिया था।