फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Thailand Prime Minister Thanin Kraivichien dies at 97

Thailand: 97 वर्षीय पूर्व थाई प्रधानमंत्री थानिन क्राइविचियन का निधन, डेनिश महिला से की थी शादी; जानिए सब कुछ

Mon, 24 Feb 2025 08:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Feb 2025 08:10 PM IST
सार

Thailand: थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थानिन क्राइविचियन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1976 में सैन्य तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन एक साल बाद उन्हें हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Former Thailand Prime Minister Thanin Kraivichien dies at 97
थानिन क्राइविचियन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थानिन क्राइविचियन का रविवार को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। क्राइविचियन 1970 के दशक में एक सख्त कम्युनिस्ट विरोधी नेता के रूप में उभरे थे। 1976 में सैन्य तख्तापलट के बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। हालांकि, एक साल बाद ही दूसरे तख्तापलट में उन्हें हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


उनके परिवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी। हालांकि, निधन की वजह नहीं बताई। थानिन को 1976 में राजा भूमिबोल अदुल्यादेज ने थाईलैंड का 14वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। प्रधानमंत्री के पद से हटने के बाद थानिन को राजा की सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने करीब चालीस वर्षों तक सेवा दी। 
विज्ञापन


पीएम शिनावात्रा ने थानिन के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में थानिन के निधन पर शोक जताया और एक जानी-मानी हस्ती बताया। थानिन जब प्रधानमंत्री बने थे, तब का समय थाईलैंड के लिए काफी उथल-पुथल भरा था। साल 1976 में जब थाईलैंड के पड़ोसी देशों (वियतनाम, लाओस और कंबोडिया) में कम्युनिस्ट सत्ता में आ रहे थे, तब उन्होंने कम्युनिस्टों के खिलाफ सख्त नीतियां बनाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के जरिए सत्ता में पहुंचे थे थानिन
छह अक्तूबर 1976 को दक्षिणपंथ समर्थकों की भीड़ ने सुरक्षा बलों की मदद से थाईलैंड के थाममसत विश्वविद्यालय को घेर लिया, जहां तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। फिर इस भीड़ ने विश्वविद्यालय के परिसर में गोलियां चलाईं, ग्रेनेड फेंके और छात्रों के साथ मारपीट की। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 46 लोग मारे गए। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा 100 से ज्यादा था। सेना ने इस हिंसा का उपयोग सत्ता पर कब्जा करने के लिए किया और दो दिन बात सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और राजशाही के मजबूत समर्थक थानिन को नए सैन्य शासक ने प्रदानमंत्री नियुक्त किया, यह नियुक्ति राज्य की सलाह पर की गई थी। 

20 अक्तूबर 1977 को तख्तापलट के बाद पद से हटे
अमेरिकी विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित 'थाीलैंड: ए कंट्री स्टडी' में कहा गया है, थानिन ने पहले कभी राजनीति में भाग नहीं लिया था और न ही उन्होंने कभी कैबिनेट का पद संभाला था। फिर भी उन्होंने खुद को ताकतवर साबित किया। 'थाईलैंड: ए शॉर्ट हिस्ट्री' किताब में इतिहासकार डेविड व्हाइठ ने टिप्पणी की, विरोधाभास यह है कि यह आदमी जो एक नागरिक और वकील था, सेना के अपने पूर्ववर्तियों से ज्यादा तानाशाह और दमनकारी साबित हुआ। उन्होंने कड़े पाबंदियां लागू कीं, श्रमिक संघों को चुप करा दिया गया, नौकरशाहों और शिक्षकों के बीच से विरोधियों को हटाया गया औ उन्हें कम्युनिस्ट विरोधी प्रशिक्षण देना पड़ा। 20 अक्टूबर 1977 को उन्हें तख्तापलट के बाद पद से हटा दिया गया।


थानिन का जन्म पांच अप्रैल 1927 को बैंकॉक में हुआ था। वह एक प्रमुख गहनों की दुकान के मालिक के बेटे थे। उन्होंने थाममसत विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने इंग्लैंड में भी कानून की पढ़ाई की थी। उनकी पत्नी डेनमार्क की थी, जिनका निधन 1995 में हो गया था। 

संबंधित वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed