फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Republican MP Mia Love said H1B operation has not kept pace with country needs

H-1B Visa: पूर्व रिपब्लिकन सांसद ने सीनेट में गवाही देते हुए आव्रजन विस्तार पर दिया जोर, कहा- अमेरिकी जरूरतों के अनुरूप नहीं एच-1बी

Fri, 17 Jun 2022 02:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Jun 2022 02:27 AM IST
सार

पूर्व रिपब्लिकन सांसद और यूटा विवि की राष्ट्रीय निदेशक मिया लव ने सीनेट की न्यायपालिका समिति के समक्ष अपनी गवाही देते हुए कहा कि शोध से पता चलता है कि उच्च कुशल आव्रजन के विस्तार से न सिर्फ देश के आर्थिक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अमेरिकी व्यवसायों का भी विस्तार होगा।

विज्ञापन
Former Republican MP Mia Love said H1B operation has not kept pace with country needs
अमेरिका की राजनीतिक टिप्पणीकार मिया लव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की राजनीतिक टिप्पणीकार मिया लव ने सांसदों से कहा है कि 1990 के बाद से अमेरिकी आव्रजन प्रणाली संबंधी एच-1बी वीजा के संचालन व कार्यान्वयन ने देश की जरूरतों के साथ तालमेल नहीं बिठाया है। उन्होंने कहा, अमेरिकी व्यवसायों का अब विस्तार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व रिपब्लिकन सांसद और यूटा विवि की राष्ट्रीय निदेशक ने सीनेट की न्यायपालिका समिति के समक्ष अपनी गवाही देते हुए कहा, शोध से पता चलता है कि उच्च कुशल आव्रजन के विस्तार से न सिर्फ देश के आर्थिक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अमेरिकी व्यवसायों का भी विस्तार होगा। इससे वंचित अमेरिकियों के लिए ज्यादा मौके मिलेंगे। मिया लव ने जोर दिया कि श्रमिकों की कमी आज देश में महसूस की जा रही रिकॉर्ड तोड़ मुद्रास्फीति को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन


अप्रवासी श्रमिकों के लिए रास्ते खोलने से लाभ
मिया लव ने कहा कि अप्रवासी श्रमिकों के लिए और अधिक रास्ते खोलने से मुद्रास्फीति को कम करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सीनेट में दी गवाही के दौरान अर्थव्यवस्था को वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से ज्यादा महत्व दिया। उन्होंने कहा, अमेरिका को लोगों को देनदारियों की तरह बर्ताव करना बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed