फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former prime minister Zia is trapped between life and death said BNP

'पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया जिंदगी और मौत के बीच फंसी हुई हैं': बांग्लादेश नेशनल पार्टी

Sun, 19 May 2019 11:44 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 19 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Former prime minister Zia is trapped between life and death said BNP
खालिदा जिया - फोटो : File Photo

बांग्लादेश नेशनल पार्टी का कहना है कि जेल में सजा काट रहीं देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सेहत बीते एक सप्ताह से ठीक नहीं है। पार्टी ने तीन बार देश की प्रधानमंत्री रह चुकीं 73 वर्षीय नेता की तुरंत रिहाई की मांग की है। बीएनपी स्टैंडिंग समिति के सदस्य जमीरुद्दीन सरकार का कहना है कि अकेलेपन और उचित उपचार की कमी के कारण जिया दिल की बीमारी सहित अन्य कई बीमारियों का सामना कर रही हैं।


loader

जिया बीते साल फरवरी से ढाका की 200 साल पुरानी जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के दो मामलों में 10 साल की सजा हुई है। बांग्लादेश के स्थानीय अखबार ढाका ट्रिब्यून ने जमीरुद्दीन सरकार के हवाले से कहा है, "खलीदा जिया जिंदगी और मौत के बीच फंस गई हैं। उन्हें जमानत ना मिलना संविधान और मानव अधिकारों के विपरीत है।"

संसद के पूर्व स्पीकर ने सरकार से कहा है, "जिया को उनकी पसंद के अस्पताल में उपचार लेने की अनुमति दी जाए। सरकार ने उनके उपचार के लिए उचित व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

यह एक बुरा संकेत है कि वे जिया को इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दे रहे हैं, यहां तक कि उनकी स्थिति बिगड़ रही है फिर भी नहीं। उन्हें कार्डिक अरेस्ट का भी खतरा है।" उन्होंने कहा कि जिया के खिलाफ चल रहा मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है। 

बीएनपी के वाइस चेयरमैंन और जिया के निजी चिकित्सक जाहिद हुसैन का कहना है, "जिया को हाई ब्लड शुगर है। उन्हें हमेशा इन्सुलिन की जरूरत पड़ती है। उनकी जीभ में दर्द है जो कि हाई ब्लड शुगर में ठीक नहीं है। उन्हें बायें कंधे और कोहनी के जोड़ में भी परेशानी हो रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed