फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Prime Minister Nawaz Sharif suffers minor heart attack at Services hospital in Lahore

पूर्व पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत नाजुक, एक और मामले में मिली जमानत

Sat, 26 Oct 2019 01:30 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 26 Oct 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Nawaz Sharif suffers minor heart attack at Services hospital in Lahore
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक और मामले जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने शनिवार को उन्हें अल अजीजिया मामले में मंगलवार तक जमानत दे दी है। 

विज्ञापन

इससे पहले उन्हें स्वास्थ्य कारणों के चलते लाहौर हाईकोर्ट ने शुगर मामले में जमानत दी गई थी।

विज्ञापन

 

जेल में बंद नवाज शरीफ की हालत इन दिनों काफी खराब है। शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। वह इस समय लाहौर के सर्विस अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। उनका एक ऐसी बीमारी का इलाज चल रहा है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है। इस बीमारी के कारण उनका प्लेटेलेट काउंट खतरनाक स्तर तक नीचे गिर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नवाज को चौधरी शक्कर मिल मामले में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया है। इस मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। बीमारी के चलते पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष  69 साल के शरीफ को सोमवार देर रात राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो कार्यालय से लाहौर के सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनका प्लेटलेट काउंट अचानक गिर गया था जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाज के बेटे हुसैन नवाज ने बुधवार को आरोप लगाया था कि उनके पिता को जेल में जहर दिया जा रहा है। नवाज भ्रष्टाचार के मामलों में लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद थे।

हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनके पिता नवाज के शरीर से प्लेटलेट्स में कमी होने का कारण जहर देना भी हो सकता है। लंदन में रह रहे हुसैन ने पिता के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। हुसैन ने ट्वीट किया, ‘जहर के लक्षण हैं।' अगर मेरे पिता को कुछ होता है, तो आप जानते हो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? 


पीएमएल (एन) अध्यक्ष और नवाज के छोटे भाई शाहबाज शरीफ ने मंगलवार को नवाज से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया था, ‘मैंने आज अपने भाई से मुलाकात की। मुझे उनकी तेजी से बिगड़ती हालत की बहुत चिंता हो रही है। सरकार को उदासीनता छोड़ उनके स्वास्थ्य को देखना चाहिए। मैं पूरे देश से मियां साहिब के लिए दुआ करने की अपील करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed