फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former president of Peru arrested on drinking publicly

यूएस: खुले में शराब पीने के मामले में पेरू के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार, घोटाले से भी जुड़ा है नाम

Tue, 19 Mar 2019 12:42 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, सैन फ्रांसिस्को
भाषा, सैन फ्रांसिस्को Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 19 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Former president of Peru arrested on drinking publicly
अलेजांद्रो तोलेदो (फाइल फोटो) - फोटो : La Razon
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलेजांद्रो तोलेदो को कैलीफोर्निया में सार्वजनिक रूप से शराब पीने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें एक रात जेल में रखने के बाद सोमवार की सुबह रिहा कर दिया।
विज्ञापन


तोलेदो पेरू में दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में वांछित हैं। सैन मैटियो काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता रोजमेरी ब्लैंक्सवेड ने सोमवार को कहा कि 72 वर्षीय तोलेदो को रविवार की रात मेनलो पार्क शहर के सैन फ्रांसिस्को बे क्षेत्र के पास एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तोलेदो को सोमवार की सुबह कोई आरोप तय किए बिना रिहा कर दिया गया। तोलेदो 2001 से 2006 तक पेरू के राष्ट्रपति थे। सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल के अनुसार कार्यकाल पूरा होने के बाद वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए उत्तरी कैलिफोर्निया आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोलेदो अपने देश पेरू में भ्रष्टाचार के मामले में वांछित हैं। इसे दक्षिणी अमेरिका का भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला बताया जाता है। पेरू के अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार डॉलर का पुरस्कार घोषित कर रखा है। 


उन पर आरोप है कि राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ब्राजील की निर्माण कंपनी ओडेब्रेच्ट से दो करोड़ डॉलर की रिश्वत ली थी। हालांकि वह कहते रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed