मॉरीशस: पूर्व राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भारत सरकार ने शनिवार को राजकीय शोक घोषित किया है। बता दें कि अनिरुद्ध जगन्नाथ के बेटे प्रविंद जगन्नाथ इस समय मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने प्रविंद से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन गुरुवार को हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारत सरकार ने एक दिन का (शनिवार) राजकीय शोक रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मॉरीशस के समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से बात की और उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, मैंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्हें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सबसे बड़े नेताओं में से एक के तौर पर और भारत और मॉरीशस की खास मित्रता के प्रमुख वास्तुकार के तौर पर याद किया जाएगा। बता दें कि जगन्नाथ को पिछले साल ही भारत सरकार ने ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था।
Sir Anerood Jugnauth, former President and former Prime Minister Mauritius has passed away. As a mark of respect to him, the Government of India has decided that there will be one day’s State Mourning tomorrow throughout India: Ministry of Home Affairs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 4, 2021