{"_id":"5f91d1ad6e0fd53037018912","slug":"former-pm-saad-hariri-will-become-pm-for-the-fourth-time-in-lebanon-caught-in-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में फंसे लेबनान के चौथी बार पीएम बनेंगे साद हरीरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संकट में फंसे लेबनान के चौथी बार पीएम बनेंगे साद हरीरी
Fri, 23 Oct 2020 12:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
saad hariri
संकट से गुजर रहे लेबनान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति माइकल आउन ने पूर्व प्रधानमंत्री साद हरीरी को नई सरकार का गठन करने के लिए आमंत्रित किया। इसी के साथ एक साल पहले भ्रष्टाचार व डूबती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन के बाद पद से हटाए गए हरीरी का चौथी बार प्रधानमंत्री पद संभालना तय हो गया है। राष्ट्रपति ने वेटरन राजनेता को संसद सदस्यों की तरफ से मामूली बहुमत मिलने के बाद अगली सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
हालांकि 50 वर्षीय हरीरी के सामने अगस्त में 200 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले भयानक विस्फोट में तबाह हो गई राजधानी बेरूत के अलावा कमजोर लेबनान को संवारने की चुनौती होगी। साथ ही उनका सामना एक बेहद मजबूत विपक्ष से भी होगा।
विज्ञापन