फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistani PM Shahid khaqan Abbassi assualted by NAB autorities, glass thrown in his face

पाक के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से अधिकारियों ने की मारपीट, मुंह पर फेंका गिलास

Thu, 26 Sep 2019 03:05 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistani PM Shahid khaqan Abbassi assualted by NAB autorities, glass thrown in his face
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से पूछताछ के दौरान अफसरों ने मारपीट की। अब्बासी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ के दौरान एक अफसर अब्बासी से इस कदर नाराज था कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री पर पानी का गिलास फेंक कर मारा। अब्बासी को भ्रष्टाचार के आरोप में 19 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से ही वो नेशनल अकांउटबिलिटी ब्यूरो यानी नैब की हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब्बासी से नैब के मुख्यालय में पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान अब्बासी ने कुछ सवालों को जवाब देने से इनकार कर दिया। उनके इस बर्ताव से नैब का एक अधिकारी गुस्से में आ गया। उसने आपा खोते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री से मारपीट की। मारपीट के बाद उसने गुस्से में पानी से भरा गिलास अब्बासी पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्बासी पर आरोप है कि उन्होंने एलएनजी घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई। इस घोटाले के कारण पाकिस्तान को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने गैस एजेंसी के ठेके चहेतों लोगों को दिलाए। 

पाकिस्तानी जांच एजेंसी ने पूछताछ में सहयोग के लिए एक विशेषज्ञ की सेवाएं लीं। जब अब्बासी से पूछताछ की जा रही थी, तब वह भी वहीं मौजूद था। जब अब्बासी ने सहयोग नहीं किया तो उनके साथ मारपीट की गई। 


वहीं, इस मामले के मीडिया में आने के बाद नैब ने मारपीट के आरोपों को सिरे से नकार दिया। हालांकि, इशारों में ही सही उसने इसकी पुष्टि करने की गलती भी कर दी। जांच एजेंसी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, पूछताछ दल में शामिल मोहम्मद जुबेर ने हालात संभाल लिए थे। 

हालांकि, पूर्व राष्ट्रध्यक्षों से मारपीट की घटना पाकिस्तान में नई नहीं है। जिया उल हक के दौर में जुल्फिकार अली भुट्टो और मुशर्रफ के दौर में नवाज शरीफ से भी जांच एजेंसियों ने मारपीट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed