{"_id":"646f68b61242b7907b0d6188","slug":"former-pakistan-pm-imran-khan-and-his-wife-bushara-added-to-no-fly-list-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान सरकार की इमरान पर कार्रवाई जारी, अब नो-फ्लाई सूची में जोड़ा नाम, पत्नी को भी किया शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान सरकार की इमरान पर कार्रवाई जारी, अब नो-फ्लाई सूची में जोड़ा नाम, पत्नी को भी किया शामिल
Thu, 25 May 2023 07:27 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 May 2023 07:27 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी पत्नी और पार्टी के नेताओं को नो-फ्लाई सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इमरान खान(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नो-फ्लाई सूची में जोड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक लिस्ट में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी सहित 80 लोगों के नाम हैं। हालांकि, इमरान खान के नो फ्लाई लिस्ट में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का एक मीडिया समूह पाकिस्तान डेली ने सूत्रों के हवाले से ट्वीट किया कि इमरान खान नो फ्लाई लिस्ट में शामिल। इस ट्वीट के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शहबाज सरकार ने उनके विदेश जाने पर भी शिकंजा कस दिया है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार, डॉन की खबर के मुताबिक, एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि सरकार 9 मई को हुई घटनाओं को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन एक समीक्षा निश्चित रूप से चल रही है। इससे पहले, डॉन ने खबर दी थी कि पुलिस विभाग ने प्रोविजनल नेशनल आइडेंटिफिकेशन लिस्ट (पीएनआईएल) में शामिल करने के लिए प्रांतीय असेंबली के तीन पूर्व सदस्यों सहित 245 पीटीआई कार्यकर्ताओं के नाम संघीय सरकार को भेजे थे, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से डॉन ने गुरुवार को लिखा कि रावलपिंडी जिला पुलिस ने उनकी वांछित सूची में लगभग 319 नाम दिए हैं, और 245 पीटीआई कार्यकर्ताओं के नाम भेजे हैं जो संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की हिरासत में हैं। शेष 74 लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। डॉन पाकिस्तान के मुख्यधारा के मीडिया हाउसों में से एक है जो पाकिस्तान से संबंधित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की रिपोर्ट करता है।
पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को लाहौर पुलिस ने 746 पीटीआई नेताओं को उनकी विदेश यात्रा पर एक महीने का प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से नो-फ्लाई सूची में शामिल करने की मांग की थी। रावलपिंडी पुलिस द्वारा किए गए अनुरोध के बाद, सूची में शामिल किए जा सकने वाले पीटीआई कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 991 हो गई है।