फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan PM Benazir Bhutto wax statue unveiled at Madame Tussauds Dubai

Dubai: दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की प्रतिमा, बिलावल ने किया अनावरण

Sun, 30 Jul 2023 10:35 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, दुबई/ इस्लामाबाद।
पीटीआई, दुबई/ इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

बिलावल भुट्टो ने कहा, मैंने पहली बार इस प्रतिमा को मैडम तुसाद लंदन में देखा था। दुबई हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि मेरी मां और परिवार ने यहां निर्वासन में लगभग दस साल बिताए थे। मैंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा यहीं संयुक्त अरब अमीरात में की। मुझे इस शहर और देश से गहरा लगाव है।

विज्ञापन
Former Pakistan PM Benazir Bhutto wax statue unveiled at Madame Tussauds Dubai
मैडम तुसाद दुबई में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मोम की प्रतिमा। - फोटो : Twitter@ForeignOfficePk

विस्तार

पाकिस्तान की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मोम की प्रतिमा का रविवार को मैडम तुसाद संग्रहालय, दुबई में अनावरण किया गया। इसके साथ ही वह संग्रहालय की फ्रेंचाइजी शाखा की प्रसिद्ध हस्तियों में शामिल होने वाली पाकिस्तान की पहली शख्स बन गईं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और दिवंगत प्रधानमंत्री के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी ने ब्लूवाटर्स द्वीप पर इस प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा पहले लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में रखी गई थी।

विज्ञापन


बिलावल ने कहा, मैंने पहली बार इस प्रतिमा को मैडम तुसाद लंदन में देखा था। दुबई हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि मेरी मां और परिवार ने यहां निर्वासन में लगभग दस साल बिताए थे। मैंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा यहीं संयुक्त अरब अमीरात में की। मुझे इस शहर और देश से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि मेरी मां की स्मृति को यहां मोम की प्रतिमा के रूप में सम्मानित किया गया है। वह सभी लोगों के लिए लोकतंत्र, स्वतंत्रता और अधिकारों की समानता का प्रतीक थीं। वह पाकिस्तान का एक प्रगतिशील चेहरा थीं।
विज्ञापन


दुबई में मैडम तुसाद के महाप्रबंधक सनाज कोलसरड (Sanaz Kollsrud) ने कहा कि मोम का पुतला 1989 में बनाया गया था और मूल रूप से इसे लंदन में प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा, हमें खुशी है कि हम इस मोम की प्रतिमा वहां से लाकर यहां रख सके। इसे रिफ्रेश किया गया है और प्रतिमा पर बहुत अधिक अतिरिक्त काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संग्रहालय खेल, मीडिया, राजनीति, मनोरंजन, ब्लॉगर्स, फैशन और अन्य सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों का घर है। ऐन दुबई (Ain Dubai) के बगल में स्थित, संग्रहालय 2021 में 60 वैश्विक हस्तियों के साथ खोला गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रणबीर कपूर, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और सलमान खान जैसे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता शामिल हैं।

भुट्टो ने 1988 से 1990 तक और फिर 1993 से 1996 तक पाकिस्तान की 11वीं और 13वीं प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह मुस्लिम-बहुल देश में लोकतांत्रिक सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुनी गई पहली महिला थीं। 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

चीनी उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग सीपीईसी की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे

चीन के उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग (He Lifeng) रविवार को महत्वाकांक्षी अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे। लिफेंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। वह 30 जुलाई से एक अगस्त तक अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां पहुंचने पर गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और योजना मंत्री अहसान इकबाल ने उनका स्वागत किया।


इससे पहले शनिवार को विदेश कार्यालय (एफओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि चीनी उपप्रधानमंत्री पाक संघीय सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने चीन के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों और बेल्ट एंड रोड पहल के कार्यान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिसमें से सीपीईसी एक प्रमुख परियोजना है। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पाकिस्तान में सीपीईसी परियोजनाओं की कई योजना और कार्यान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पाकिस्तान एफओ ने कहा कि उनकी यात्रा पाकिस्तान और चीन द्वारा अपनी "ऑल-वेदर स्ट्रैटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप" को और गहरा करने के महत्व को दर्शाती है।यह एक-दूसरे के मूल हितों के मुद्दों पर समर्थन की भी पुष्टि करता है, आर्थिक और वित्तीय सहयोग बढ़ाता है, सीपीईसी के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाना और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नए रास्ते तलाशता है।


सीपीईसी 2013 से पूरे पाकिस्तान में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचे और अन्य परियोजनाओं का एक संग्रह है। बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा, प्रमुख कनेक्टिविटी और निवेश कॉरिडोर परियोजना के तहत इस्लामाबाद को अब तक विभिन्न परिवहन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचा योजनाओं में प्रत्यक्ष चीनी निवेश में 25.4 अरब अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए हैं।

सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है। हालांकि, भारत इसका विरोध कर रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजर रहा है। बीआरआई को 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप को भूमि और समुद्री मार्गों के नेटवर्क से जोड़ना है। बीआरआई को दुनियाभर में चीनी निवेश द्वारा वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ विदेशों में अपना प्रभाव बढ़ाने के चीन के प्रयास के रूप में देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed