फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pak revenue chief Shabbar Zaid says Pakistan country has gone bankrupt

पाकिस्तान : पूर्व अफसर शब्बीर जैदी ने खोली इमरान सरकार की पोल, कहा- दिवालिया हो चुका है हमारा देश

Sat, 18 Dec 2021 02:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 02:19 AM IST
सार

पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर जैदी ने कहा, कि हमारा देश दिवालिया हो गया है। यह चिंता का विषय है। भ्रम में रहने से बेहतर है कि हम वास्तविकता को पहचाने और इसका समाधान निकालें।
 

विज्ञापन
Former Pak revenue chief Shabbar Zaid says Pakistan country has gone bankrupt
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर जैदी ने कहा है कि उनका देश ‘दिवालिया’ हो चुका है और भ्रम में रहने से बेहतर है कि वास्तविकता को पहचाना जाए। जैदी ने 10 मई 2019 से छह जनवरी 2020 तक शीर्ष कर प्राधिकरण के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन


उन्होंने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजना में पारदर्शिता की वकालत करते हुए कहा कि वह खुद अभी तक पूरी तरह से नहीं समझ पाए हैं कि सीपीईसी क्या है। उन्होंने हमदर्द विश्वविद्यालय में दिए एक भाषण में अपने विचार साझा किए। कहा, सरकार में हर कोई कह रहा है कि सब कुछ अच्छा है, जबकि उनके विचार में इस समय पाकिस्तान दिवालिया है।

विज्ञापन


जैदी ने कहा कि यह स्वीकार करना बेहतर है कि देश की अर्थव्यवस्था दिवालिया हो गई है और लोगों को अर्थव्यवस्था के बारे में अच्छा बताकर धोखा देने के बजाय समाधान ढूंढना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, लेकिन जैदी ने बाद में ट्विटर पर कहा कि उनके भाषण के केवल तीन मिनट का चयन किया गया है और जिसे प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाधान के बारे में भी बताया। जैदी ने कहा, दिवालियापन चिंता के मुद्दा हैं। हमें इसका समाधान भी देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed