फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Nepal PM Bhattarai expresses concern over Akhand Bharat mural at India new parliament building

Akhand Bharat: नए संसद भवन में बने अखंड भारत के भित्ति-चित्र पर सवाल, नेपाल के पूर्व PM भट्टाराई ने जताई चिंता

Wed, 31 May 2023 02:37 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, काठमांडू।
पीटीआई, काठमांडू। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 May 2023 02:37 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भट्टाराई ने ट्विटर पर चेतावनी दी कि यह भित्ति-चित्र नेपाल सहित पड़ोसी देशों में अनावश्यक और हानिकारक राजनयिक विवाद पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
Former Nepal PM Bhattarai expresses concern over Akhand Bharat mural at India new parliament building
भारत के नए संसद भवन में बना 'अखंड भारत' भित्ति-चित्र। - फोटो : Twitter@JoshiPralhad

विस्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने मंगलवार को भारत के नए संसद भवन में बने अखंड भारत भित्ति-चित्र को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भित्ति-चित्र में निकटतम पड़ोसी देश में प्राचीन भारतीय विचारों के प्रभाव का चित्रण किया गया है, जिससे अनावश्यक और हानिकारक राजनयिक विवाद पैदा हो सकते हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए नए संसद भवन में बने भित्ति-चित्र अतीत के महत्वपूर्ण साम्राज्यों और शहरों को चिह्नित करता है।

विज्ञापन


नेपाली अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, भट्टराई की यह टिप्पणी भित्ति-चित्र में नेपाल के कपिलवस्तु और लुंबिनी को दिखाए जाने के बाद आई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भट्टाराई ने ट्विटर पर चेतावनी दी कि यह भित्ति-चित्र नेपाल सहित पड़ोसी देशों में अनावश्यक और हानिकारक राजनयिक विवाद पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें भारत के अधिकांश निकटतम पड़ोसियों के बीच पहले से ही द्विपक्षीय संबंधों को खराब कर रहे विश्वास की कमी को और बढ़ाने की क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय राजनीतिक नेतृत्व को भित्ति-चित्र की वास्तविक मंशा और प्रभाव के बारे में समय पर जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed