फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former lawyer of Trump gets 3 year jail sentence

ट्रंप के पूर्व निजी वकील कोहेन को तीन साल की जेल, राष्ट्रपति की ऐसे की थी मदद

Thu, 13 Dec 2018 09:18 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Former lawyer of Trump gets 3 year jail sentence
मिशेल कोहेन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील मिशेल कोहेन को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। कोहेन पर आरोप था कि उन्होंने ट्रंप के अफेयर्स को छुपाने के लिए अभियोजन पक्ष को पैसे दिए हैं। इसका आदेश ट्रंप ने ही राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोहेन को दिया था। रुंधी हुई आवाज में कोहेन ने कोर्ट में कहा, "हाल ही में राष्ट्रपति ने एक बयान ट्वीट करते हुए मुझे कमजोर कहा और वो सही था लेकिन वह अलग कारण से कहा था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे लगता था कि उनकी (ट्रंप) की गलत गतिविधियों को ढंकना मेरा काम है।" बता दें कोहेन पर तीन साल की सजा के अलावा दो बिलिय डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 

विज्ञापन


कोहेन कई सालों तक ट्रंप के अटॉर्नी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री और प्लेबॉय मॉडल को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। जिन्होंने ट्रंप के साथ अफेयर होने का दावा किया था। कोहेन ने कोर्ट में कहा कि ट्रंप के प्रति निष्णा और अंध वफादारी ने उन्हें प्रकाश की बयाज अंधेरे को चुनने के लिए प्रेरित किया। कोहेन के वकीलों का कहना है कि उनके मुवक्किल ने जो भी गलत किया वह ट्रंप के प्रति वफादारी के कारण किया। 
विज्ञापन


ट्रंप के निजी वकील के जेल जाने के बाद अमेरिका की राजनीति हिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील नीयल कत्याल ने ट्वीट कर कहा, "ये सजा ट्रंप के लिए अच्छी खबर नहीं है। न्यायक्षेत्र के अधीन काम करने वाले जो अपने बॉस के अपराधों को ढंकते हैं वो बॉस की तुलना में कम सजा प्राप्त करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें हाल ही में वयस्क फिल्मों की एक अभिनेत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात करने के लिए उनके साथ हुए करार को तोड़ने का फैसला लिया था। ट्रंप और अभिनेत्री के बीच लगभग 85 लाख रुपये (130,000 डॉलर) का करार हुआ था जिसे वह लौटाने को तैयार हो गईं। 


अभिनेत्री का दावा, ट्रंप के साथ उनका 85 लाख रुपये का करार

स्टोर्मी डेनियल्स के नाम से पहचानी जाने वाली स्टेफनी क्लिफोर्ड ने 2016 के एक करार के तहत मिले पैसों को लौटाने की इच्छा जताई थी। वह ऐसा इसलिए करना चाहती थीं ताकि ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात कर सकें। मिशेल कोहेन को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा गया था कि पैसे लौटाने के बाद खुलासा न करने वाला समझौता रद्द माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed