फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Kyrgyzstan president Roza Otunbayeva appointed as new UN special envoy for crisis stricken Afghanistan

Afghanistan: अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन की प्रमुख होंगी किर्गिस्तान की पूर्व राष्ट्रपति रोजा

Sun, 04 Sep 2022 04:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 04 Sep 2022 04:25 AM IST
सार

रोजा ओटुनबायेवा, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक मिशन की प्रमुख के रूप में कनाडा की डेबोरा लियोन की जगह लेंगी, जिसे यूएनएएमए के नाम से जाना जाता है। वह संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यों और देश के तालिबान शासकों के साथ व्यवहार की प्रभारी होंगी।

विज्ञापन
Former Kyrgyzstan president Roza Otunbayeva appointed as new UN special envoy for crisis stricken Afghanistan
रोजा ओटुनबायेवा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किर्गिस्तान की पूर्व राष्ट्रपति रोजा ओटुनबायेवा को संकटग्रस्त अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र का नया विशेष दूत नियुक्त किया गया है। महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने शुक्रवार देर रात यह घोषणा की। वर्तमान में, ओटुनबायेवा मध्यस्थता पर गुटेरस के उच्च-स्तरीय सलाहकार बोर्ड की सदस्य हैं।

विज्ञापन


ओटुनबायेवा, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक मिशन की प्रमुख के रूप में कनाडा की डेबोरा लियोन की जगह लेंगी, जिसे यूएनएएमए के नाम से जाना जाता है। वह संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यों और देश के तालिबान शासकों के साथ व्यवहार की प्रभारी होंगी। उन्हें नेतृत्व, कूटनीति, नागरिक जुड़ाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में 35 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव है।
विज्ञापन


भीषण गरीबी से जूझ रहा अफगानिस्तान
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सुरक्षा परिषद को चेताया है कि अफगानिस्तान भीषण गरीबी से जूझ रहा है। यहां 60 लाख लोग मानवीय, आर्थिक, जलवायु और वित्तीय संकटों के कारण भोजन की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि ये आंकड़े जल्द और बिगड़ जाएंगे क्योंकि सर्दियों के मौसम में पहले से ही ईंधन और खाद्य कीमतें आसमान छू रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed