फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Japanese Prime Minister Nakasone died at age 101

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नाकासोन का 101 वर्ष की उम्र में निधन

Sat, 30 Nov 2019 06:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Nov 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
Former Japanese Prime Minister Nakasone died at age 101
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन - फोटो : PTI

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन का शुक्रवार को राजधानी टोक्यो के एक होटल में निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। नाकासोन ने 1982 से 1987 तक लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्हें अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ अपने करीबी संबंधों के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन


नवंबर 1982 से नवंबर 1987 के अपने कार्यकाल के दौरान, नाकासोन को द्वितीय विश्वयुद्ध में हारे जापान को फिर से एक करने की कोशिशों के लिए जाना जाता है। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के साथ व्यापार टकराव बढ़ने के समय, उसके साथ सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जापान के विकास के लिए उन्होंने काफी काम किए। उन्होंने जापान के राष्ट्रीय रेलवे के साथ-साथ राज्य टेलीफोन व तंबाकू कंपनियों का भी निजीकरण किया। 1945 से 1952 तक चले अमेरिकी कब्जे की निंदा करते हुए उन्होंने एक उग्र राष्ट्रवादी के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, लेकिन 1980 के दशक तक वह अमेरिका के एक कट्टर सहयोगी थे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ अपने मधुर संबंधों के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने रक्षा क्षेत्र में ढेरों काम किए। नाकासोन ने 1947 में एक सीट जीती, 28 साल की उम्र में संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने। वह दक्षिण कोरिया जाने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे। 2003 में 85 साल की उम्र में संसद से सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed