फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former head designer of Rolls-Royce Ian Cameron murdered in Germany

Germany: रोल्स-रॉयस के पूर्व हेड डिजाइनर इयान कैमरून की जर्मनी में हत्या, पत्नी ने दीवार फांदकर बचाई जान

Tue, 16 Jul 2024 07:03 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेरर्शिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेरर्शिंग Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 16 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

1998 में बीएमडब्ल्यू द्वारा रोल्स-रॉयस के ऑटोमोटिव कारोबार का अधिग्रहण करने के बाद इयान कैमरून ने रोल्स-रॉयस डिजाइन टीम का नेतृत्व किया था। घोस्ट, फैंटम और 3 सीरीज जैसे रोल्स-रॉयस के मॉडल्स की डिजाइनिंग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका  थी।

विज्ञापन
Former head designer of Rolls-Royce Ian Cameron murdered in Germany
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस  के पूर्व हेड डिजाइनर इयान कैमरून की जर्मनी स्थित हवेली में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस दौरान उनकी पत्नी वेरेना क्लोस ने दीवार फांदकर पड़ोसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई और वहीं से पुलिस को मामले की सारी जानकारी दी।  जानकारी के मुताबिक, जर्मनी के के हेरर्शिंग में लेक अम्मेर्सी में स्थित उनकी आलीशान हवेली में उनपर हमला किया गया। ये घटना 12 जुलाई की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जर्मनी में उनकी 3 मिलियन डॉलर की हवेली में डकैती की कोशिश के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे की पहचान जुर कोलस्टैट के रूप में हुई है जोकि अभी फरार है। उसने हल्के रंग की पैंट, गहरे नीले रंग की स्वेटशर्ट, पीले-हरे दस्ताने और एक लाल बैकपैक पहना हुआ है। फिलहाल फरार चल रहे संदिग्ध का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हत्यारे को पकड़ने के लिए कुत्ते और एक हेलीकॉप्टर खोजी टीमों को इलाके की गहन जांच करने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


हत्या के बाद जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि हमले से पहले इयान कैमरून के गैरेज में बिजली के तारों को काट दिया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि वहां कई आलीशान और लग्जरी कारें भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोस्ट, फैंटम जैसी गाड़ियों की डिजाइनिंग में थी महत्वपूर्ण भूमिका
बता दें कि 1998 में बीएमडब्ल्यू द्वारा रोल्स-रॉयस के ऑटोमोटिव कारोबार का अधिग्रहण करने के बाद इयान कैमरून ने रोल्स-रॉयस डिजाइन टीम का नेतृत्व किया था। घोस्ट, फैंटम और 3 सीरीज जैसे रोल्स-रॉयस के मॉडल्स की डिजाइनिंग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका  थी। घटना के संबंध में रोल्स-रॉयस  ने भी बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि हम इस हत्या से स्तब्ध और दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed