{"_id":"679e02d16722050018082064","slug":"former-german-president-horst-kohler-dies-know-everything-about-him-in-details-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: पूर्व राष्ट्रपति कोहलर का निधन, अपने कार्यकाल के दौरान विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से किया था इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Germany: पूर्व राष्ट्रपति कोहलर का निधन, अपने कार्यकाल के दौरान विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से किया था इनकार
Sat, 01 Feb 2025 04:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 01 Feb 2025 04:47 PM IST
सार
होर्स्ट कोहलर का जन्म 2 फरवरी, 1943 को नाजी-कब्जे वाले पोलैंड के स्किरबीजो में हुआ था। युद्ध के दौरान उनका परिवार भाग कर जर्मनी आ गया। उनका परिवार पहले पूर्वी जर्मनी के लीपजिग में रहता था बाद में 1954 में वे पश्चिमी जर्मनी में चले गए।
विज्ञापन
होर्स्ट कोहलर
- फोटो : horstkoehler.de/en/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वर्तमान जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टीनमीयर के कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2004 से 2010 तक राष्ट्रपति रहे होर्स्ट कोहलर का एक बीमारी के कारण शनिवार की सुबह को निधन हो गया। राष्ट्रपति बनने से पहले तक कोहलर अधिकांश जर्मन नागरिकों के लिए अजनबी थे। उनके नामांकन को मास सर्कुलेशन डेली बिल्ड ने होर्स्ट हू (कौन होर्स्ट) शीर्षक के साथ स्वागत किया था।
कई विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से किया था इनकार
राष्ट्रपति रहने के दौरान होर्स्ट कोहलर ने संवैधानिक चिंताओं के बीच कई बार विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से भी इनकार किया था। उन्होंने कभी भी चांसलर एंजेला मार्केल की सरकार के बीच खुद को कभी लोकप्रिय नहीं बनाया। कोहलर को एंजेला मार्केल के सत्ता में आने से पहले राष्ट्रपति बनाया गया था। वे ऐसे समय में राष्ट्रपति बनें जब जर्मनी श्रम बाजार सुधारों और कल्याणकारी राज्य कटौती के साथ समझौता करने के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कहा था कि जर्मनी को अपनी पिछली उपलब्धियों पर रुकना नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि जर्मनी में बदलाव की संभावना है।
जुलाई 2005 में कोहलर ने संसद को भंग कर दिया था और चुनाव कराने पर सहमत हुए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि जर्मनी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसमें बच्चों का भविष्य दांव पर है। 2005 एंजेला मार्केल जर्मनी की चांसलर बनकर सत्ता में आईं। इस दौरान कोहलर ने बैंकिंग और आर्थिक संकट में वित्तीय बाजारों की कड़ी आलोचना की। उनकी इस आलोचना के बीच ऐसा लगा कि दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद उनके पास कहने के लिए बहुत कम विषय है। 31 मई 2010 को कोहलर ने अचानक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। विदेश नीति में कोहलर ने अफ्रीका की जरूरतों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस्राइसल की संसद को संबोधित करने वाले वह दूसरे जर्मन राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय में एक दशक से अधिक समय तक किया काम
बता दें कि होर्स्ट कोहलर का जन्म 2 फरवरी, 1943 को नाजी-कब्जे वाले पोलैंड के स्किरबीजो में हुआ था। युद्ध के दौरान उनका परिवार भाग कर जर्मनी आ गया। उनका परिवार पहले पूर्वी जर्मनी के लीपजिग में रहता था बाद में 1954 में वे पश्चिमी जर्मनी में चले गए। 1980 की शुरुआत में चांसलर हेल्मुट कोहल के अंतर्गत उन्होंने वित्त मंत्रालय एक दशक से अधिक समय तक काम किया। उन्होंने यूरोप की एकल मुद्रा यूरो के लिए कानूनी ढांचे का मसौदा तैयार करने में मदद की। कोहलर ने पुनर्निर्माण और विकास के लिए यूरोपीय बैंक के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।