{"_id":"5e5d335d8ebc3eeb5b77320f","slug":"former-general-electric-ceo-jack-welch-dies-at-age-84-donald-trump-expresses-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल इलेक्ट्रिक के पूर्व सीईओ जैक वेल्श का 84 वर्ष की उम्र में निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जनरल इलेक्ट्रिक के पूर्व सीईओ जैक वेल्श का 84 वर्ष की उम्र में निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख
Mon, 02 Mar 2020 09:55 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के पूर्व सीईओ जैक वेल्श
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के पूर्व सीईओ जैक वेल्श का सोमवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेल्श ने 20 सालों तक अपने नेतृत्व में जनरल इलेक्ट्रिक को बड़ी वित्तीय सफलता हासिल करवाईं। वह साल 1981 में जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ बने और 2001 में अपनी सेवानिवृत्ति तक इसका नेतृत्व किया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, 'व्यापार के दिग्गज और जीई के पूर्व सीईओ जैक वेल्श का निधन हो गया है। जैक जैसा कोई भी कोरपोरेट नेता नहीं है। वह मेरे दोस्त और समर्थक थे। हमलोगों ने साथ मिलकर कई समझौते किए। वह कभी नहीं भुलाए जा सकते हैं। मेरी संवेदना उनकी पत्नी और परिवार के साथ हैं।'
विज्ञापन
जीई के वर्तमान सीईओ लैरी कल्प ने एक बयान जारी कर कहा, 'आज पूरे जीई परिवार के लिए दुख का दिन है। जैक शानदार जिंदगी को जिएं और वह आधे शताब्दी तक जीई के दिलों में रहे। उन्होंने कंपनी और व्यापार की दुनिया के सूरत को बदल दिया। जैक ने मेरे करियर में एक मजबूत और निरंतर प्रभाव डाला।'
विज्ञापन
वेल्श को फॉर्चून मैगजीन ने साल 1999 में 'मैनेजर ऑफ दि सेंचुरी' घोषित किया था। अपने कार्याकाल में उन्होंने जीई को नई बुंलदियों पर पहुंचाया। वेल्श के नेतृत्व में जीई का स्टॉक का बाजार मूल्य 14 बिलियन डॉलर से बढ़कर 400 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जो कि 20 वर्षों के दौरान 2,700% से अधिक की वृद्धि है।