फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former French President Nicolas Sarkozy guilty of illegal electoral campaign financing

चुनाव में अवैध खर्च का मामला: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी दोषी करार, एक साल की जेल की सजा हुई

Thu, 30 Sep 2021 07:52 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 07:52 PM IST
सार

सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने 2012 के राष्ट्रपति चुनावों में तय खर्च राशि 2.75 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रूपए) से दोगुनी राशि खर्च की थी। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें अपने विरोध में खड़े हुए फ्रांस्वा ओलांद से हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन
Former French President Nicolas Sarkozy guilty of illegal electoral campaign financing
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया - फोटो : social media

विस्तार

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 के चुनाव के दौरान किए गए खर्च में अनियमितता के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में तय खर्च राशि 2.75 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रूपए) से दोगुनी राशि खर्च की थी। इस चुनाव में उन्हें अपने विरोध में खड़े हुए फ्रांस्वा ओलांद से हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, सरकोजी ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन


इसी साल उन्हें अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से दो साल कम कर दिए गए थे। इसके साथ ही वह 1945 के बाद फ्रांस के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने थे, जिसे जेल का मुंह देखना पड़ा हो। सुनवाई के बाद जज ने कहा कि सरकोजी को जेल जाने की जरूरत नहीं है, वह चाहें तो घर पर एक स्पेशल ब्रेसलेट पहन कर सजा पूरी कर सकते हैं। सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे।
विज्ञापन


सरकोजी पर आरोप है कि 2012 के चुनाव से हफ्तों पहले जानते थे कि फ्रांसीसी कानून के तहत उनका अभियान वित्तीय सीमाएं लांघ रहा था। लेकिन फिर भी उन्होंने अधिक पैसा खर्च किया गया। हालांकि सरकोजी ने इसके बारे में भी जानकारी होने से साफ इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गद्दाफी से लिए थे पैसे
2007 में सरकोजी पर राष्ट्रपति के चुनाव अभियान में लीबिया के पूर्व तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी से वित्तीय मदद लेने का आरोप लगा था। ऐसा बताया गया कि सरकोजी लिए एक नोटों से भरा एक बैग आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed