{"_id":"61558b7d8ebc3e372c070163","slug":"former-french-president-nicolas-sarkozy-guilty-of-illegal-electoral-campaign-financing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में अवैध खर्च का मामला: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी दोषी करार, एक साल की जेल की सजा हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चुनाव में अवैध खर्च का मामला: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी दोषी करार, एक साल की जेल की सजा हुई
Thu, 30 Sep 2021 07:52 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:52 PM IST
सार
सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने 2012 के राष्ट्रपति चुनावों में तय खर्च राशि 2.75 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रूपए) से दोगुनी राशि खर्च की थी। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें अपने विरोध में खड़े हुए फ्रांस्वा ओलांद से हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 के चुनाव के दौरान किए गए खर्च में अनियमितता के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में तय खर्च राशि 2.75 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रूपए) से दोगुनी राशि खर्च की थी। इस चुनाव में उन्हें अपने विरोध में खड़े हुए फ्रांस्वा ओलांद से हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, सरकोजी ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।
इसी साल उन्हें अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से दो साल कम कर दिए गए थे। इसके साथ ही वह 1945 के बाद फ्रांस के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने थे, जिसे जेल का मुंह देखना पड़ा हो। सुनवाई के बाद जज ने कहा कि सरकोजी को जेल जाने की जरूरत नहीं है, वह चाहें तो घर पर एक स्पेशल ब्रेसलेट पहन कर सजा पूरी कर सकते हैं। सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे।
सरकोजी पर आरोप है कि 2012 के चुनाव से हफ्तों पहले जानते थे कि फ्रांसीसी कानून के तहत उनका अभियान वित्तीय सीमाएं लांघ रहा था। लेकिन फिर भी उन्होंने अधिक पैसा खर्च किया गया। हालांकि सरकोजी ने इसके बारे में भी जानकारी होने से साफ इंकार किया।
विज्ञापन
गद्दाफी से लिए थे पैसे
2007 में सरकोजी पर राष्ट्रपति के चुनाव अभियान में लीबिया के पूर्व तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी से वित्तीय मदद लेने का आरोप लगा था। ऐसा बताया गया कि सरकोजी लिए एक नोटों से भरा एक बैग आया था।