{"_id":"5e58f63dbeab98cc807abae8","slug":"former-deputy-prime-minister-of-nepal-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना में घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना में घायल
Fri, 28 Feb 2020 06:20 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 28 Feb 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री सीपी मैनाली और चार अन्य एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला पुलिस कार्यालय महतारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मैनाली परिवार कार से जापा से काठमांडू जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। काठमांडू के ग्रांड इंटरनेशनल अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में मैनाली के बेटे सरोज, पुत्रवधू पूजा, पोता और उनका चालक राम प्रसाद पौड्याल घायल हो गए।