{"_id":"5ccbf947bdec220717714b02","slug":"former-cia-director-said-pakistan-has-created-terrorist-groups-to-be-tool-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत के खिलाफ आतंकवाद को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'भारत के खिलाफ आतंकवाद को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान'
Fri, 03 May 2019 01:48 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 03 May 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
माइकल मोरेल (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि भारत को अस्तित्व के लिए खतरा मानने वाले पाकिस्तान ने उसके खिलाफ अपने संघर्ष में ‘आतंकवादी संगठनों को हथियार’ बना दिया है।
विज्ञापन
सीआईए के पूर्व कार्यवाहक निदेशक माइकल मोरेल ने कर्ट कैम्पेल और रिच वर्मा के साथ गुरुवार को चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। मोरेल ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने संघर्ष में ‘आतंकवादी संगठनों को हथियार बना दिया’ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘उन्हें यह समझ नहीं आता कि इन आतंकवादी संगठनों को नियंत्रण में रखना असंभव है और अंतत: ये आपके ऊपर वार करने आएंगे। मुझे लगता है कि अंतत: पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश बन सकता है।’
विज्ञापन
अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के खिलाफ पाकिस्तान के ऐबटाबाद में कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले मोरेल ने कहा कि इस दक्षिण एशियाई देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा रही है, इसका कुछ अता-पता नहीं है। युवाओं के लिए नौकरी नहीं है। शिक्षा प्रणाली चरमराई हुई है।’
मोरेल ने कहा कि पाकिस्तानी सेना में अतिवाद बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘वे वर्तमान और भविष्य में भी भारत को पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए खतरे के तौर पर देखते हैं। वह अपने आर्थिक भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सेना को बहुत अधिक ताकत दे दी है और असैन्य सरकार के पास उतनी ताकत नहीं है। मोरेल ने कहा, ‘मुझे और लोगों को लगता है कि सरकार जो फैसले करती है वह पाकिस्तान के दीर्घकालीन हित में नहीं हैं। पाकिस्तान ने शिक्षा के बजाए परमाणु हथियारों पर अधिक धन खर्च किया है।’
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन