{"_id":"68c26f6a58b945144d0ca0f8","slug":"former-chief-justice-of-nepal-sushila-karki-praised-pm-modi-said-i-have-a-good-impression-about-him-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- उनके बारे में मेरी धारणा अच्छी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- उनके बारे में मेरी धारणा अच्छी
Thu, 11 Sep 2025 12:13 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:13 PM IST
सार
नेपाल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जेन जी ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया है। सुशीला कार्की ने कहा कि मैं पीएम मोदी को नमस्कार करती हूं। पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है।
विज्ञापन
सुशीला कार्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है। मैं भारत के समर्थन की प्रशंसा करती हूं। नेपाल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जेन जी ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया है।
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सुशीला कार्की ने कहा कि मैं पीएम मोदी को नमस्कार करती हूं। पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है। नेपाल में हाल ही में हुए आंदोलन का नेतृत्व जेन जी समूह ने किया था और उन्होंने मुझ पर थोड़े समय के लिए सरकार का नेतृत्व करने का भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना जाता है तो मेरी पहली प्राथमिकता आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि देना होगी। आंदोलन के युवाओं ने उनके नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया। मैंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
कार्की ने कहा कि नेपाल में अतीत से ही समस्याएं रही हैं। अब स्थिति बहुत कठिन है। हम नेपाल के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम देश के लिए एक नई शुरुआत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और प्यार है। भारत ने नेपाल की बहुत मदद की है।
देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की
जेन-जी आंदोलन के सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक में सुशीला कार्की का नाम सामने आया। कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की और उसके बाद वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की, जिनमें चुनावी विवाद भी शामिल थे। उनके फैसलों ने यह साबित किया कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा करने वाली एक अहम संस्था है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन