फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Bangladesh PM Khaleda Zia tests positive for COVID 19

दुनिया में कोरोना : पाकिस्तान में पांच हजार नए मामले, टीकों की कमी

Mon, 12 Apr 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Apr 2021 03:55 AM IST
सार

  • बांग्लादेश में अब तक 6.78 लाख कोरोना मामले आ चुकेहैं और 9661 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Former Bangladesh PM Khaleda Zia tests positive for COVID 19
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO

विस्तार

पाकिस्तान में रविवार को पांच हजार कोविड-19 के मामले मिलने के बाद यहां लगे विभिन्न प्रतिबंध 13 अप्रैल तक बढ़ाए गए हैं। कोरोना के लिए बने राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार यहां 7.15 लाख केस आ चुके हैं और 15329 की मौत हुई है। दूसरी ओर टीके नहीं मिलने से दो फरवरी से शुरू हुआ टीकाकरण भी धीमा कर दिया गया।

विज्ञापन


अप्रैल मध्य से चीन के जरिए 30 लाख कसीनो बायो टीके मिलने की बात कह कर धीरज बंधाया जा रहा है। कोवाक्स के तहत मार्च अंत तक 1.70 करोड़ डोज दिए जाने थे, लेकिन अब इसे 30 जून तक के लिए टाला गया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश की पूर्व पीएम जिया कोविड-19 पॉजिटिव
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष जिया में कोई बड़ा लक्षण नहीं था, लेकिन एक रिश्तेदार से उनकी मुलाकात हुई थी, जो बाद में संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर उनकी जांच करवाई गई। 75 साल की जिया को एक साल पहले ही महामारी की वजह से अस्थायी तौर पर जेल से बाहर निकाला गया था।

उन्हें विदेशी अनुदान से जुड़े गबन में 2018 में 17 वर्ष कारावास की सजा दी गई है। बांग्लादेश में अब तक 6.78 लाख कोरोना मामले आ चुकेहैं और 9661 लोगों की मौत हुई है। 

रूस में 8.7 हजार मरीज मिले
एजेंसी। रूस में एक दिन में 8702 नए कोविड-19 मरीज मिले हैं। इनमें से 1133 में कोई लक्षण नहीं था। वहींअब तक 46.41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed