फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former American president donald trump said China should pay 10 trillion dollar for destruction they have caused

कोरोना: ट्रंप ने चीन को फिर घेरा, कहा- अब दुश्मन भी कह रहे चीनी वायरस को लेकर मैं सही था

Fri, 04 Jun 2021 08:55 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 04 Jun 2021 08:55 AM IST
सार

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार चीन को घेरते हुए कहा कि अब कथित दुश्मन समेत सभी यह कह रहे हैं कि चीनी वायरस को लेकर डोनाल्ड ट्रंप सही थे। उन्होंने कहा कि चीन को अमेरिका और दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
former American president donald trump said China should pay 10 trillion dollar for destruction they have caused
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना वायरस के मुद्दे पर चीन को घेरा है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बयान जारी कर कहा कि अब सभी, यहां तक कि कथित दुश्मन भी यह कहने लगे हैं कि मैं चीन के वुहान लैब से निकले चीनी वायरस को लेकर सही था।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही इसे चीनी वायरस बता रहे हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके कथित दुश्मन समेत सभी यह कह रहे हैं कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से निकला है। ट्रंप ने एक बयान जारी चीन को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन

 
बयान में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन को अमेरिका और दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। चीन की वजह से दुनिया में हुई मौतों और विनाश के लिए इस रकम का भुगतान करना होगा। फेसबुक-ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों से बैन झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब सभी, यहां तक कि तथाकथित दुश्मन ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप वुहान लैब से निकले चीनी वायरस को लेकर सही थे। चीन को अमेरिका और दुनिया को कोरोना से मौत और विनाश के लिए 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना चाहिए। 

बता दें कि दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन की वुहान लैब पर शक जताया है। बाइडन प्रशासन के साथ ब्रिटेन और भारत ने भी अब कोरोना की नए सिरे से जांच की मांग की है। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन पर फिर दवाब बनाया जा रहा है। बता दें कि चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था और यहीं से दुनिया में फैला था। 


सबसे पहले ट्रंप ने किया था यह दावा
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल मार्च की शुरुआत में ही कहा था कि दुनिया भर में दहशत का कारण बना कोरोना वायरस चीन की लैब में ही बनाया गया था। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इसका पूरा भरोसा है और इसके सबूत हैं कि कोरोना वायरस को वुहान की जैविक प्रयोगशाला में विकसित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed