{"_id":"5cbb1fedbdec22143439e69e","slug":"foreign-secretary-vijay-gokhale-to-visit-china-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय यात्रा पर बीजिंग जाएंगे विदेश सचिव गोखले, मसूद अजहर का मुद्दा उठाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दो दिवसीय यात्रा पर बीजिंग जाएंगे विदेश सचिव गोखले, मसूद अजहर का मुद्दा उठाएंगे
Sat, 20 Apr 2019 07:48 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 20 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
विदेश सचिव विजय गोखले (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विदेश सचिव विजय गोखले रविवार को चीन की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत करेंगे। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रयासों में चीनी अड़ंगे सहित विभिन्न मुद्दों की पृष्ठभूमि में गोखले की यह यात्रा हो रही है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने यहां शनिवार को कहा कि गोखले नियमित बातचीत के लिए चीन का दौरा करेंगे। दूतावास ने कहा कि गोखले 22 अप्रैल को चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मिलेंगे। गोखले के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले साल विदेश सचिव का पदभार संभालने से पहले गोखले चीन में भारत के राजदूत थे। उनकी यात्रा 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और चीन के बीच संवाद के बीच हो रही है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
इस आत्मघाती हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने पाकिस्तान स्थित अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन चीन ने चौथी बार प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दी। भारत ने इस कदम को निराशाजनक बताया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन