फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Secretary Misri meets Chinese Foreign Minister, discusses improving India-China relations

India China Ties: विदेश सचिव मिस्री ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात, भारत-चीन के रिश्ते बेहतर करने पर चर्चा

Mon, 27 Jan 2025 02:41 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Mon, 27 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

भारत-चीन के रिश्ते को बेहतर करने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत और चीन को आपसी संदेह, आपसी अलगाव और आपसी उपभोग के बजाय आपसी समझ, आपसी समर्थन और आपसी उपलब्धि के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

विज्ञापन
Foreign Secretary Misri meets Chinese Foreign Minister, discusses improving India-China relations
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी। - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा की। भारत-चीन के रिश्ते को बेहतर करने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पिछले साल रूस के कजान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के बाद से दोनों देशों के बीच काफी सहमति बनी है। इसके बाद दोनों नेताओं ने सक्रिय बातचीत की है। साथ ही सभी स्तरों पर संबंधों में सुधार की प्रक्रिया को तेज किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को इस मौके पर लाभ उठाना चाहिए। 
विज्ञापन


वांग यी ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे से मिलना चाहिए और अधिक ठोस उपाय तलाशने चाहिए। हमें आपसी संदेह, आपसी अलगाव और आपसी उपभोग के बजाय आपसी समझ, आपसी समर्थन और आपसी उपलब्धि के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। वांग ने कहा कि चीन और भारत के संबंधों में सुधार और विकास दोनों देशों और उनके लोगों के बुनियादी हितों में है। वैश्विक दक्षिण देशों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अनुकूल है। वांग ने कहा कि भारत और चीन के बीच अच्छे संबंध एशिया और दुनिया में दो प्राचीन सभ्यताओं की शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए भी अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को चीन पहुंचने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख लियू जियानचाओ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी दोनों पक्षों ने दोनों देशों के नेताओं की सहमति को संयुक्त रूप से लागू करने, आदान-प्रदान और संवाद को मजबूत करने, चीन-भारत संबंधों के सुधार, विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया था। मिस्री चीन में भारत के राजदूत रह चुके हैं। 


पिछले सप्ताह अजित डोभाल गए थे चीन
पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बीजिंग का दौरा किया था। उन्होंने सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) संवाद में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed