विदेश मंत्री ने उज्बेकिस्तान में रखा भारत-मध्य एशिया विकास समूह की स्थापना का प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम भारत-मध्य एशिया वार्ता पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा मध्य एशियाई देशों के बीच इस विकास की साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत ने 'भारत-मध्य एशिया विकास समूह' की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में सभा में उन्होंने कहा के भारत ने भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच इस विकास की साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सभी देशों को इस G2G समूह में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
EAM: India proposes setting up of "India-Central Asia Development Group” to take forward this development partnership between India & Central Asian countries. All our countries will be represented in this G2G group. This Group will be requested to come up with concrete proposals pic.twitter.com/8DsgNeNMla
— ANI (@ANI) January 13, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समूह से ठोस प्रस्तावों के साथ आने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने इस सभा में चाबहार दिवस का भी जिक्र करते हुए कहा कि भारत, ईरान और अफगानिस्तान के संयुक्त प्रयासों से ईरान में चाबहार पोर्ट का विकास हुआ, जो अफगानिस्तान और संभवतः मध्य एशिया से जोड़ने का सुगम रास्ता है।
विदेश मंत्री ने कहा कि हमें 26 फरवरी को चाबहार दिवस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चाबहार दिवस पर मध्य एशियाई देशों की भागीदारी को देखकर खुशी होगी। इसे उनका निमंत्रण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 2020 में भारत में विदेश मंत्रियों के स्तर पर अफगानिस्तान की भागीदारी के साथ अगले भारत-मध्य एशिया वार्ता की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित है।
Uzbekistan: External Affairs Minister Sushma Swaraj with Foreign Ministers of Uzbekistan, Kazakhstan, Turkmenistan, Tajikistan, Kyrgyzstan & Afghanistan at Registan Assembly earlier today, after first India-Central Asia Dialogue in Samarkand pic.twitter.com/4SFSbkRlhR
— ANI (@ANI) January 13, 2019
विदेश मंत्री ने कहा कि वह अफगानिस्तान के साथ समरकंद में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने मध्य एशिया और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों का आभार जताया और मेजबानी के लिए उज्बेकिस्तान सरकार को भी धन्यवाद किया।