म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे विदेशमंत्री एस जयशंकर, कई शीर्ष नेताओं से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने शुक्रवार को जर्मनी पहुंचे। इस सम्मेलन में उन्होंने वैश्विक स्तर पर सामूहिक सुरक्षा को लेकर कई गंभीर मुद्दों पर भारत की चिंताओं को सामने रखा। इस दौरान एस जयशंकर ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी से भी मुलाकात की। दोनों ने भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक मजबूत बनाने का समर्थन किया।
Such a pleasure to catch up with @SpeakerPelosi. Her consistent support to India-US ties has always been a great source of strength. pic.twitter.com/u3n0AACxfc
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 15, 2020विज्ञापन
जयशंकर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली नाइट क्राफ्ट से भी रूबरू हुए। 14-16 फरवरी से चलने वाले म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बातचीत की जाएगी।
म्यूनिख सम्मेलन में ही जयशंकर ने बैठक में भाग लेने वाले विश्व के अन्य बडे़ नेताओं से भी मुलाकात की। इनमें जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर और आर्मेनिया के विदेश मंत्री शामिल थे। जयशंकर ने शुक्रवार को जॉर्जिया के विदेश मंत्री डेविड जैलकॉलियानी और पुर्तगाल के रक्षा मंत्री जोआ क्राविन्हो, लिथुआनियाई के अपने समकक्ष लिनास लिंकेवेसियस से भी मुलाकात की।
Pleasure to meet President Dr. Frank-Walter Steinmeier of Germany. Always thoughtful about the big issues of the day. Enjoyed his opening address to the Munich Security Conference. pic.twitter.com/Tpx2bLpDU4
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 14, 2020