फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister S Jaishankar met Pakistani PM Shahbaz Sharif and shake hands at SCO reception

SCO: शरीफ-जयशंकर मुलाकात में 'गर्मजोशी' नहीं, पीएम से गले नहीं मिले विदेश मंत्री; हाथ मिलाकर निभाई औपचारिकता

Wed, 16 Oct 2024 02:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 02:10 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान संबंधों में जमी बर्फ पिघलने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देशों के तनावपूर्ण रिश्ते उस समय सामने आए, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एससीओ समिट में रात्रिभोज के दौरान पीएम शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान जयशंकर पाकिस्तानी पीएम से गले नहीं मिले, बल्कि हाथ मिलाकर औपचारिकता पूरी की। 

विज्ञापन
Foreign Minister S Jaishankar met Pakistani PM Shahbaz Sharif and shake hands at SCO reception
पाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत करते पाकिस्तानी अधिकारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। जयशंकर और शरीफ के बीच यह संक्षिप्त मुलाकात और हाथ मिलाना शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के सम्मान में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा उनके आवास पर आयोजित रात्रिभोज में हुआ। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण संबंधों में किसी भी प्रकार के बदलाव के संकेत नहीं मिले।

विज्ञापन


मामले से परिचित लोगों ने बताया कि रात्रिभोज के दौरान रिसेप्शन में प्रस्तुत किए गए प्रदर्शनों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली 'भरतनाट्यम' भी शामिल थी। भोज समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के सभी नेताओं को बधाई दी। शरीफ और एससीओ प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने एक बड़ी मेज पर रात्रिभोज किया।
विज्ञापन


स्वागत समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से भी बातचीत की। 

पाकिस्तान कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद में एससीओ बैठक की मेजबानी कर रहा है। बुधवार को मुख्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, जयशंकर का विमान इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान एयरबेस पर उतरा, जहां वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार है जब लगभग नौ वर्षों में भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान यात्रा पर गए हैं, जबकि दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से संचालित सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनाव बना हुआ है। विदेश मंत्री बुधवार को एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

जयशंकर ने हवाईअड्डे पर फूलों से उनका स्वागत करते बच्चों और अधिकारियों की तस्वीरों के साथ 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'एससीओ के शासनाध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में उतरा।'

मंगोलिया के प्रधानमंत्री से भी मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर मंगोलियाई प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डेन लवसन्नामसराय से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डेन लवसन्नामसराय से मिलकर खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।'
 
पाकिस्तान जाने वाली आखिरी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज थीं। वह 2015 में 8 से 9 दिसंबर को आयोजित अफगानिस्तान पर 'हार्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद गई थीं। जयशंकर, जो उस समय भारत के विदेश सचिव थे, स्वराज के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed