फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister S Jaishankar arrives in Moscow to attend SCO meeting; talks with Chinese counterparts may be held

विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ बैठक में शामिल होने मास्को पहुंचे, चीनी समकक्ष से हो सकती है बातचीत

Tue, 08 Sep 2020 10:50 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, मास्को
पीटीआई, मास्को Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 08 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Foreign Minister S Jaishankar arrives in Moscow to attend SCO meeting; talks with Chinese counterparts may be held
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter

भारत-चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को मास्को पहुंचे। वे अपने चार दिन के दौरे के दौरान यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। उनका यह दौरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रूस की राजधानी की यात्रा करने के महज कुछ ही दिनों बाद हो रहा है। सिंह, आठ सदस्यीय एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए थे। 

विज्ञापन


जयशंकर मास्को में ठहरने के दौरान एससीओ के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक में शामिल होंगे। यह परिषद की तीसरी बैठक होगी जिसमें भारत पूर्ण सदस्य के तौर पर सम्मिलित होगा। एससीओ बैठक से अलग विदेश मंत्री के अपनी चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर पर तनाव बढ़ने के बीच उनकी बैठक होने की संभावना है।
विज्ञापन


बता दें कि एससीओ के सदस्य देशों में, भारत और चीन भी शामिल हैं। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष जनरल वेई फेंगही के साथ यहां दो घंटे से अधिक समय तक बैठक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस जाने के दौरान जयशंकर मंगलवार को तेहरान में रूके और अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ के साथ वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय घटनाक्रमों के विभिन्न पहलू शामिल थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तेहरान में रुकने के दौरान ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ के साथ उपयोगी बैठक हुई। द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई और क्षेत्रीय घटनाक्रमों का जायजा लिया गया। बेहतरीन मेहमानवाजी के लिए उनका धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed