फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister Jaishankar said India will put the concerns of the countries of the Global South on the G20

G-20: ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को जी-20 मंच पर रखेगा भारत, युगांडा में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Wed, 12 Apr 2023 11:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, युगांडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, युगांडा Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:14 AM IST
सार

भारत की जी-20 अध्यक्षता सभी से अलग है क्योंकि किसी ने आज तक ‘ग्लोबल साउथ’ के सभी देशों से परामर्श करने का प्रयास नहीं किया है। लेकिन भारत सभी वैश्विक चिंताओं को इस मंच में रखने का प्रयास करेगा। 

विज्ञापन
Foreign Minister Jaishankar said India will put the concerns of the countries of the Global South on the G20
विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता का उपयोग वैश्विक आर्थिक विकास के लक्ष्य को पाने के लिए करना चाहेगा। बता दें, विदेश मंत्री युगांडा में भारतीय मामलों पर संसदीय मंच के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

सभी देशों की चिंताओं को सुनना जरूरी

उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता सभी से अलग है क्योंकि किसी ने आज तक ‘ग्लोबल साउथ’ के सभी देशों से परामर्श करने का प्रयास नहीं किया है। लेकिन भारत सभी वैश्विक चिंताओं को इस मंच में रखने का प्रयास करेगा। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ‘ग्लोबल साउथ’ में एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देश आते हैं। ग्लोबल साउथ के देशों को नव औद्योगीकृत या औद्योगीकरण की प्रक्रिया में शामिल देशों के रूप में वर्णित किया जाता है तथा उनमें से ज्यादातार देश उपनिवेश रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जी-20 समूह

भारत पिछले साल एक दिसंबर से जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन इस साल 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसकी बैठकें 56 शहरों में आयोजित की जा रही हैं, जिसमें भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। जी-20 या 20 का समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय शामिल हैं। 

कई मुद्दों पर रहेगी नजर

जयशंकर ने कहा कि भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता का उपयोग इस मंच को वैश्विक आर्थिक विकास के इसके लक्ष्य और युगांडा के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रखने के लिए करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि जी-20 हरित विकास, ऋण, सतत विकास लक्ष्य, डिजिटल सेवाओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। 

यूगांडा की यात्रा पर विदेश मंत्री

जयशंकर 10 से 15 अप्रैल तक युगांडा और मोजम्बिक की यात्रा पर हैं। उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन की सफल अध्यक्षता के लिए युगांडा को भारत का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन भी जताया। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed