फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Following Netanyahu-PM Modi phone conversation Israel PMO issues statement on meeting

India-Israel Relations: 'बहुत जल्द मुलाकात पर सहमत', पीएम मोदी-नेतन्याहू की बातचीत के बाद इस्राइल PMO का बयान

Thu, 11 Dec 2025 01:17 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: लव गौर Updated Thu, 11 Dec 2025 01:17 AM IST
सार

India-Israel Relations:  इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। जिसके बाद  इस्राइल PMO ने बयान जारी करते हुए बताया कि दोनों नेता बहुत जल्द मिलने पर सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
Following Netanyahu-PM Modi phone conversation Israel PMO issues statement on meeting
इस्राइल पीएम नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X-@narendramodi

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (10 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। जिसमें दोनों नेताओं ने 'बहुत जल्द' मुलाकात करने पर सहमति जताई है। यह जानकारी इस्राइल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने साझा की। नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में बताते हुए इस्राइल पीएमओ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया।
विज्ञापन


इस्राइली पीएमओ ने साझा किया पोस्ट
पीएमओ की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा गया, “गर्मजोशी भरी और मित्रतापूर्ण बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने बहुत जल्द मिलने पर सहमति दी।” मालूम हो कि दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत में भारत–इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इस्राइली प्रधानमंत्री की यह बहुप्रतीक्षित यात्रा दोनों तरफ से कई उच्च-स्तरीय मंत्री स्तरीय यात्राओं के बाद होगी।
विज्ञापन


फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के अंतिम चरण में दोनों देश
इस साल इस्राइल के पर्यटन मंत्री हैम काट्ज, अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत, कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिचटर तथा वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच भारत का दौरा कर चुके हैं। ये सभी दौरे दोनों रणनीतिक साझेदार देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाते हैं।


दोनों देशों ने स्मोट्रिच की यात्रा के दौरान एक द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर हस्ताक्षर किए और फिर पिछले महीने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की इस्राइल यात्रा के दौरान FTA की ओर ले जाने वाले नियमों और शर्तों (TOR) पर हस्ताक्षर किए।

ये भी पढ़ें: India-Israel Ties: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, इन बड़े मुद्दों पर हुई बात

भारत की यात्रा को लेकर किया था ये दावा खारिज 
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिल्ली धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से नेतन्याहू ने भारत की यात्रा स्थगित कर दी है, लेकिन इस्राइल पीएमओ ने इन दावों को खारिज कर दिया था। साथ ही इस्राइल ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर 'पूरा भरोसा' जताते हुए कहा कि नेतन्याहू की यात्रा को लेकर दोनों देश तारीखों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

अन्य वीडियो संबंधित खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed