फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Focus on Nijjar investigation, rather than on resuming trade talks with India: Canada

Canada: 'भारत के साथ व्यापार वार्ता नहीं, निज्जर मामले में जांच प्राथमिकता', कनाडा की मंत्री ने किया स्पष्ट

Fri, 17 Nov 2023 08:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 08:20 AM IST
सार

सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग बैठक के इतर पत्रकारों से बात करते हुए कनाडा की अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास मंत्री मैरी एनजी ने कहा कि अभी कनाडा का पूरा ध्यान जांच को आगे बढ़ाने पर है।

विज्ञापन
Focus on Nijjar investigation, rather than on resuming trade talks with India: Canada
जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा-भारत के रिश्तों में आई खटास कम नहीं हो रही है। हाल ही में लग रहा था कि व्यापार को लेकर दोनों देशों के बीच के हालात सही हो रहे हैं, लेकिन कनाडा की एक वरिष्ठ मंत्री ने संकेत दिया है कि कनाडा सरकार व्यापार वार्ता बहाल करने की बजाय खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में भारत से सहयोग कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग बैठक के इतर पत्रकारों से बात करते हुए कनाडा की निर्यात संवर्धन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास मंत्री मैरी एनजी ने कहा कि अभी कनाडा का पूरा ध्यान जांच को आगे बढ़ाने पर है। एनजी के नेतृत्व में अक्तूबर में भारत में होने वाले टीम कनाडा व्यापार मिशन को भी रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


एक कनाडाई को मार दिया जाता है
एनजी से जब पूछा गया कि क्या व्यापार वार्ता फिर से शुरू हो सकती है, इस पर उन्होंने कहा, 'कनाडा की धरती पर एक कनाडाई को खुलेआम मार दिया जाता है। इसलिए, आपने मुझे और सरकार को  कहते सुना होगा कि जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है। हम ऐसा होने देंगे।' हालांकि उन्होंने जांच और बातचीत में सहयोग को सीधे तौर पर नहीं जोड़ा, लेकिन कहा, 'हमारा ध्यान निश्चित रूप से इस जांच पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
कनाडाई प्रधानमंत्री ने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्ता का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और इन्हें बेतुका व राजनीति से प्रेरित बताया था। इसके साथ ही दोनों देश एक दूसरे के एक-एक शीर्ष राजनीयिक निष्कासित कर चुके हैं। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से वीजा सेवा भी निलंबित की हुई हैं।

गौरतलब है कि कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे के समर्थन में अभी तक कोई सार्वजनिक सबूत नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed