{"_id":"5f91db9cc64fbf3bbc33e2fe","slug":"floods-and-landslides-destroyed-vietnam-114-people-died-21-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 114 लोगों की मौत, 21 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 114 लोगों की मौत, 21 लापता
Fri, 23 Oct 2020 12:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हनोई
एजेंसी, हनोई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
वियतनाम भूस्खलन
- फोटो : PTI
वियतनाम में इस माह बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण 114 लोगों की मौत हो गई है और 21 अन्य लापता है। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण समिति ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्य रूप से क्वांग ट्राई, थुआ थिएन और क्वांग के प्रांतों में बुधवार तक 111 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
भूस्खलन से भारी मात्रा में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। इस माह में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी भारी मात्रा में बारिश हुई हो। इस प्राकृतिक आपदा से हजारों से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं और कुछ प्रांत पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन