फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flood havoc in Pakistan 47 thousand pregnant women forced to live in relief camps

Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, 47 हजार गर्भवती राहत शिविरों में रहने को मजबूर

Mon, 05 Sep 2022 12:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Sep 2022 12:59 AM IST
सार

पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं सिंध प्रांत में आश्रय शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बाढ़ से प्रभावित महिलाओं के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद हजारों की संख्या में लोग बीमारी से पीड़ित मिले हैं।

विज्ञापन
Flood havoc in Pakistan 47 thousand pregnant women forced to live in relief camps
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में बाढ़ की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिंधु नदी में आई भीषण बाढ़ की वजह से अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अकेले सिंध प्रांत में 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं आश्रय शिविरों में शरण ली हुई हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं सिंध प्रांत में आश्रय शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बाढ़ से प्रभावित महिलाओं के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद हजारों की संख्या में लोग बीमारी से पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, प्रांत में डायरिया के 1,34,000 से अधिक मरीज मिले हैं और मलेरिया के 44,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed