फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flights were closed for many hours in Chicago due to the icy storm

बर्फीले तूफान के चलते शिकागो में घंटों तक बंद रहीं उड़ानें

Sun, 19 Jan 2020 01:50 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 19 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Flights were closed for many hours in Chicago due to the icy storm
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका का दक्षिणी प्रांत शिकागो बर्फीले तूफान और भारी बारिश की चपेट में है। शीतकालीन तूफान को देखते हुए शिकागो के ओहारे हवाई अड्डे पर आने वाली और यहां से जाने वाली उड़ानें कई घंटों के लिए रोक दी गई हैं। तूफान के चलते इलाके के बड़े हिस्से में स्कूल, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय बंद कर  दिए गए हैं। बारिश बर्फबारी के चलते करीब नौ करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


एक जानकारी के मुताबिक शिकागो राज्य में बर्फीले तूफान और खराब मौसम के चलते सभी हवाई अड्डों से करीब 1000 हजार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 690 से ज्यादा उड़ानें, मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 169 उड़ानें और सेंट लुईस के लैम्बर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 130 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इस बीच डेल्टा एयरलाइन का एक विमान कंसास सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बर्फ के चलते फिसल गया। 
विज्ञापन


हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबरें नहीं हैं। विमान में छह क्रू सदस्यों समेत 129 लोग सवार थे। मौसम विभाग ने बर्फबारी के चलते सड़क यातायात पर चेतावनी जारी की है। साल्ट लेक सिटी के कई इलाकों में पांच इंच तक बर्फ जम चुकी है, इस कारण हालात और विकट हो गए हैं। कई जगह हिमपात के पूर्वानुमान की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed